Saraikela News: सिनी ओपी की मुहिम: बच्चो को साइबर अपराध, मानव तस्करी और नशे के खिलाफ किया गया जागरूक

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: सरायकेला में बढ़ते अपराधों के खिलाफ पुलिस ने वार्षिणी 2 उच्च विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया। विद्यार्थियों को साइबर अपराध, मानव तस्करी और नशे के दुष्परिणामों के प्रति सतर्क किया गया। पुलिस ने उन्हें साइबर ठगी से बचने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और नशा न करने की शपथ दिलाई।

सिनी ओपी की मुहिम: बच्चो को साइबर अपराध, मानव तस्करी और नशे के खिलाफ किया गया जागरूक
सिनी ओपी की मुहिम: बच्चो को साइबर अपराध, मानव तस्करी और नशे के खिलाफ किया गया जागरूक

Saraikela News: सरायकेला। बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को सिनी ओपी पुलिस ने वार्षिणी 2 उच्च विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में साइबर अपराध, मानव तस्करी और नशे के दुष्परिणामों के प्रति छात्र-छात्राओं को सचेत किया गया।सिनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि अनजान लोगों के साथ निजी जानकारी और ओटीपी साझा न करें। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।मानव तस्करी के संबंध में पुलिस ने बताया कि बच्चों और महिलाओं को बहला-फुसलाकर या बेहतर भविष्य का झांसा देकर तस्करी का शिकार बनाया जाता है।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।वहीं नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने पुलिस की पहल की सराहना की। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: सिनी ओपी की मुहिम: बच्चो को साइबर अपराध, मानव तस्करी और नशे के खिलाफ किया गया जागरूक