Saraikela News: खरसावां में एंटी क्राइम चेकिंग में देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Saraikela News: खरसावां थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान अवैध रूप से देसी शराब परिवहन करते हुए सुरेश बोदरा को गिरफ्तार किया। उसकी मोटरसाइकिल और शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और मंडल कारा सरायकेला भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Saraikela News: खरसावां। खरसावां थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान अवैध रूप से देसी शराब का परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद मंडल कारा सरायकेला भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त, 2026 को खरसावां थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक को संदिग्ध अवस्था में रोक कर जांच की गई। जांच के क्रम में उसके पास से अवैध रूप से देसी शराब का परिवहन किए जाने की बात सामने आई।
इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए मोटरसाइकिल और शराब को जब्त कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सुरेश बोदरा (पिता- स्व. डॉक्टर बोदरा), निवासी गांगुडीह, थाना खरसावां, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर खरसावां थाना में कांड संख्या 42/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिसिया कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी सुरेश बोदरा को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश के बाद उसे मंडल कारा, सरायकेला भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार और परिवहन में शामिल लोगों में हड़कंप है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


