खरसावाँ में बड़ा खुलासा: बंद अभिजीत प्लांट में चोरी करते 6 चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गैस कटर और सिलेंडर बरामद
सरायकेला के खरसावाँ थाना क्षेत्र में बंद पड़े अभिजीत प्लांट से लोहे की चोरी करने वाले 6 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने समय पर छापेमारी की और आरोपियों को पकड़ लिया। चोरों के कब्जे से 2 ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस सिलेंडर, और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया।
सरायकेला : खरसावाँ थाना क्षेत्र के बुरूडीह स्थित बंद पड़े अभिजीत प्लांट में लोहे की चोरी करने वाले 6 शातिर चोरों को पुलिस ने बुधवार रात 7.30 बजे छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही भाग रहे आरोपियों को खदेड़कर पकड़ा गया।गिरफ्तार चोरों में सत्यदेव महतो उर्फ राजू महतो (40), अजय हेम्ब्रम (28), शिवचरण होनहागा (32), नाया सुण्डी (22), मेघलाल बिरूली (22) और राकेश सरदार (26) शामिल हैं। सत्यदेव महतो पर पहले आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 2 ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस सिलेंडर, गैस कटर पाइप, रेगुलेटर व नोजल समेत चोरी का भारी सामान बरामद किया।
पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


