सरायकेला: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, पीएनबी आरसेटी में 16 अप्रैल से शुरू होगा मुफ्त बकरी पालन प्रशिक्षण
सरायकेला में बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए 16 अप्रैल से 'बकरी पालन' पर 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। यह कार्यक्रम 18 से 50 वर्ष के युवाओं के लिए नि:शुल्क है और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में बकरी पालन की वैज्ञानिक विधियां और उद्यमिता के गुण सिखाए जाएंगे।

सरायकेला । जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एक बड़ी पहल करने जा रहा है। आगामी 16 अप्रैल (गुरुवार) से संस्थान में 'बकरी पालन' का 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है।इस प्रशिक्षण में सरायकेला-खरसावां जिले के ऐसे जरूरतमंद युवक और युवतियां भाग ले सकते हैं जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है और पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से नि:शुल्क आयोजित किया जा रहा है। यह ट्रेनिंग कुल 12 दिनों की होगी, जिसका समय प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।
विशेषज्ञों द्वारा बकरी पालन की वैज्ञानिक विधियों, बीमारियों से बचाव और रख-रखाव की बारीकियों को सिखाया जाएगा। इसके साथ ही, एक सफल उद्यमी बनने के गुण और व्यवसाय प्रबंधन के तरीके भी बताए जाएंगे ताकि प्रशिक्षण के बाद युवा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।प्रशिक्षण का आयोजन आरसेटी, पंजाब नेशनल बैंक, दवानसाईं, सरायकेला में किया जाएगा। नामांकन या अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सीधे संस्थान के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


