जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, सड़क व नाली निर्माण के लिए स्थल जांच
सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और जल निकासी के लिए उचित उपायों की जांच की। जल्द सड़क और नाली निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर कार्य शुरू करने की योजना है।

सरायकेला, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की कवायद तेज हो गई है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नपं उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने कड़ा रुख अपनाया है। उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार नपं के कनीय अभियंता अजय सुंडी एवं संदीप कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थल जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों ने जलजमाव के मुख्य कारणों का जायजा लिया और जल निकासी के लिए उपयुक्त मार्ग का निरीक्षण किया।उपाध्यक्ष ने अभियंताओं को निर्देश दिया है कि जल्द सड़क एवं नाली निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर विभाग को सौंपे, जिससे कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मानसून से पहले कार्य शुरू कराया जा सके।उपाध्यक्ष
ने कहा कि जनता को जलजमाव और कीचड़ से निजात दिलाना प्राथमिकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


