स्वास्थ्य विभाग की भर्ती परीक्षा में 219 अभ्यर्थी शामिल

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला में एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग के संविदा पदों के लिए लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कुल 305 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें से 219 ने परीक्षा में भाग लिया। केंद्र पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएँ की गई थीं।

स्वास्थ्य विभाग की भर्ती परीक्षा में 219 अभ्यर्थी शामिल

सरायकेला। एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। इस लिखित परीक्षा के लिए 305 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था, इनमें से 219 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए उपस्थित हुए, जबकि 86 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र में गड़बड़ी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे। भारी संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थीउपायुक्त ने केंद्र का निरीक्षण किया और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई पेयजल, रोशनी और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

गौरतलब है कि यह लिखित परीक्षा स्वास्थ्य विभाग के तहत स्टाफ नर्स, एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर सहित कई अन्य महत्वपूर्ण संविदा पदों पर बहाली के लिए आयोजित की गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।