कुकड़ू के सिरुम में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला के कुकडु क्षेत्र में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 1 करोड़, 43 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने इसका शिलान्यास किया। इससे 4500 की जनसंख्या को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

कुकड़ू के सिरुम में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

सरायकेला। जिले के कुकडु क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में जिला परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। कुकड़ू प्रखंड के सिरुम में 1 करोड़, 43 लाख रुपये की लागत से एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला हाल ही में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने रखा। इस निर्माण कार्य के लिए जिला परिषद की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सिरुम में इस केंद्र के बन जाने से स्थानीय स्तर पर लगभग 4500 की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों को भी आपातकालीन और सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा प्राप्त होगी।

वर्तमान में सिरुम में एक उप-स्वास्थ्य केंद्र मौजूद है। लेकिन चिकित्सकों की अनुपलब्धता के कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए मजबूरन पश्चिम बंगाल का रुख करना पड़ता था।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में प्रोन्नत होने के बाद यहां नियमित रूप से डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। समय पर सही इलाज मिलने से जहां एक ओर गंभीर मरीजों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित मदद मिलेगी। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों के धन और समय की बचत होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।