सोना नदी पर बने पुराने पुल के स्थान पर नया उच्च स्तरीय पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

खरसावां। जिले के उकरी–आकर्षिणी-गोढपुर पथ पर दूसरे किलोमीटर में स्थित सोना नदी पर बने पुराने पुल के स्थान पर नया उच्च स्तरीय पुल बनाने की प्रक्रिया शुर

सोना नदी पर बने पुराने पुल के स्थान पर नया उच्च स्तरीय पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू

खरसावां, संवाददाता। जिले के उकरी–आकर्षिणी-गोढपुर पथ पर दूसरे किलोमीटर में स्थित सोना नदी पर बने पुराने पुल के स्थान पर नया उच्च स्तरीय पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने विधानसभा में खरसावां विधायक दशरथ गागराई की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी गई। बताया गया कि उक्त पुल पथ निर्माण विभाग के अधीन है और यह पुराना और संकीर्ण है। बरसात के दिनों में पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पथ निर्माण विभाग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022–23 में राइडिंग क्वालिटी प्रोग्राम (आईआर-क्यूपी) के तहत मार्ग की मरम्मत का कार्य कराया गया था और वर्तमान में सड़क की स्थिति ठीक है।वहीं पुराने पुल के स्थान पर नए उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए मुख्य अभियंता, पथ निर्माण विभाग, रांची को डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि डीपीआर तैयार होने के बाद आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।टेंटोपोसी ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र दुरुस्त करने की मांगजिले में टेंटोपोसी ग्रामीण जलापूर्ति योजना से ग्रामीणों को अपेक्षित लाभ नहीं मिलने का मामला विधानसभा में उठाया गया है। विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा में जीरो आवर के दौरान सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया।विधायक गागराई ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत निर्मित टेंटोपोसी ग्रामीण जलापूर्ति योजना को कागजों में पूर्ण दिखाकर राशि की निकासी कर ली गई है। धरातल पर योजना का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना में कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि टेंटोपोसी ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्थिति की जांच कराते हुए इसे शीघ्र दुरुस्त कराया जाए ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके और जल संकट से राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।