सेवानिवृत्त बीईईओ और बीआरपी को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर किया गया सम्मानित
राजनगर प्रखंड संसाधन केंद्र में नए बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात ने प्रभार ग्रहण किया। सेवानिवृत्त बीईईओ सुब्रता महतो और बीआरपी रंगलाल सतपथी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। नए बीईईओ ने शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया और शिक्षक में राजनगर को नंबर वन बनाने का संकल्प लिया।

राजनगर,संवाददाता। राजनगर प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को नए बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात ने प्रभार ग्रहण किया। वे वर्तमान में सरायकेला के बीईईओ हैं। इस अवसर पर नए बीईईओ का स्वागत और सेवानिवृत्त बीईईओ सुब्रता महतो, बीआरपी रंगलाल सतपथी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नए बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात को शिक्षकों, बीआरपी, सीआरपी ने बुके देकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। सेवानिवृत्त बीईईओ और बीआरपी को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित करते विदाई दी गई। मौके पर सेवानिवृत्त बीईईओ सुब्रता महतो ने राजनगर प्रखंड में छह माह के अल्प कार्यकाल के अनुभव साझा किए। वहीं सेवानिवृत्त बीआरपी रंगलाल सतपथी विदाई समारोह में भावुक हो उठे।
वहीं नए बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात ने कहा कि उन्हें गर्व है कि जिस जगह का नमक खाया उसे चुकाने का अवसर प्राप्त हुआ। एक शिक्षक के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग बीआरसी परिसर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में हुआ था। यहां लम्बे समय तक सेवा दे चुके हैं। बीईईओ के रूप में राजनगर प्रखंड को शिक्षक में नंबर वन करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बीईईओ दिनेश ने शिक्षकों, बीआरपी-सीआरपी से समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट जमा करने में किसी भी शिक्षक को जो भी ऑनलाइन असुविधा हो रही है उसे गुरु गोष्ठी में उठाएं। चर्चा कर समाधान करेंगे। इस अवसर पर बीपीओ ममता दुबे, शिक्षक बलराज हांसदा, बलराम टुडू, सुमन मुर्मू, सानगी दोंगो, संध्या महतो, सुनीता महाकुड़, सेवाराम मार्डी, अजीत गिरि, हेमेंद्र मंडल, सुदीप कुमार मुखर्जी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


