Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsMystery Surrounds Death of Youth Found Hanging from Tree in Kharsawan
खरसावां के कुदासिंगी में पेड़ से झूलता मिला असम के युवक शव

खरसावां के कुदासिंगी में पेड़ से झूलता मिला असम के युवक शव

संक्षेप:

खरसावां के कुदासिंगी गांव में एक युवक कैलाश नाथ का शव पेड़ से लटका मिला। कैलाश नाथ पुणे से गुवाहाटी जा रहा था। उसकी मौत की संभावित वजह हत्या या आत्महत्या हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

Jan 14, 2026 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

खरसावां, संवाददाता खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदासिंगी गांव में मंगलवार को उस समय क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से झूलता मिला। मृतक की पहचान असम के सोनितपुर जिला अंतर्गत हगेरी निवासी इंद्रेश्वर नाथ के पुत्र कैलाश नाथ (30 वर्ष) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार कैलाश नाथ पुणे से आज़ाद हिंद एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर गुवाहाटी जा रहा था। इसी क्रम में किसी कारणवश वह खरसावां क्षेत्र में उतरा। बाद में उसका शव कुदासिंगी गांव के समीप रेलवे ट्रैक से लगभग 100 फीट दूर एक पेड़ से झूलता मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का पैर जमीन पर टिका हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। हालांकि, पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। इधर, सूचना मिलने पर आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान दलबल के साथ मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घटनास्थल पहुंचे। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। बताया जा रहा है कि गुवाहाटी जाने के दौरान राउरकेला के समीप आज़ाद हिंद एक्सप्रेस में कैलाश नाथ की किसी युवक से नोकझोंक भी हुई थी, जिसे पुलिस जांच का अहम बिंदु मानकर खंगाल रही है। फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।