Saraikela News: मुंडारी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग तेज
Saraikela News: मुंडारी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग तेज, कुचाई के दलभंगा में

Saraikela News: मुंडारी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग को लेकर कुचाई प्रखंड के दलभंगा में एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बकास्ट मुंडारी खुंटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति, 39 मौजा दलभंगा के तत्वावधान में आयोजित इस गोष्ठी में मुंडारी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मांग को सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मुंडारी साहित्य परिषद रांची, भारत मुंडा समाज, रुमबुल, मुंडा महासभा खूंटी, अखिल भारतीय सरना समाज खूंटी, सरना संगोम समिति खूंटी और झारखंड उलगुलान संघ समेत विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने मुंडारी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक पहचान की आवश्यकता पर जोर दिया।
विधायक-सांसद से अनुशंसा कराने की पहल
विधायक-सांसद से अनुशंसा कराने की पहल
जागरूकता अभियान और मांग पत्र
विचार गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि मुंडारी भाषी क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय विधायक और सांसद से मुंडारी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने संबंधी मांग पत्र पर अनुशंसा कराने की पहल की जाएगी। आयोजकों का मानना है कि विभिन्न सामाजिक संगठनों और मुंडारी भाषी समुदायों की एकजुटता से इस मांग को व्यापक समर्थन मिलेगा।
रांची में होगी अगली बैठक
आंदोलन की भावी रणनीति तय करने के लिए अगले माह रांची में एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आगे की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। गोष्ठी के माध्यम से मुंडारी भाषा की संवैधानिक मान्यता के लिए संगठित प्रयास जारी रखने पर सहमति बनी।

