Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsMonthly Teacher Meeting in Kharsawan Focus on Quality Education and School Improvement
बीईईओ ने मासिक गुरु गोष्ठी में शिक्षकों को नियमित विद्यालय जाने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर दिया जोर

बीईईओ ने मासिक गुरु गोष्ठी में शिक्षकों को नियमित विद्यालय जाने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर दिया जोर

संक्षेप: बीईईओ ने मासिक गुरु गोष्ठी में शिक्षकों को नियमित विद्यालय जाने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण

Sat, 8 Nov 2025 02:41 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

खरसावां, संवाददाता। खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र में बीईईओ संजय कुमार जोशी की अध्यक्षता में आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां, मध्य विद्यालय आमदा, मध्य विद्यालय गागुडीह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय हुडांगदा खरसावां आदि संकुल स्तरीय सरकारी शिक्षकों का नवंबर का मासिक गुरु गोष्ठी हुआ। बीईईओ जोशी ने कहा कि सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें। मध्याह्न भोजन योजना का संचालन सही तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सुधार में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए स्कूलों के बारे में परंपरागत राय को बदलना होगा। इस दौरान छात्र संख्या के विरुद्ध उपलब्ध जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या विवरणी देने, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत ऑनलाइन प्रमाण पत्र समर्पित करने, विकसित भारत बिल्डेथन-2025 के तहत रजिस्ट्रेशन की स्थिति से अवगत कराने, प्रतिदिन एमडीएम, एसएमसी, ई- विद्या वाहिनी में छात्रों की उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति नहीं होने की स्थिति में प्रतिवेदन देने, एमडीएम और एनीमिया का मासिक प्रतिवेदन देने, प्रयास प्रतिवेदन अक्तूबर-2025 और प्रोजेक्ट रेल एवं प्रोजेक्ट इंपेक्ट प्रतिवेदन एवं चर्चा करने, एमडीएम. के तहत तिथि भोजन, ई-कल्याण में छात्रवृत्ति की स्थिति, वित्तीय वर्ष 2025-2026 में निःशुल्क पोशाक के लिए कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं का विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन देने, टीएनए प्रशिक्षण के लिए चर्चा, जनजातीय गौरव दिवस में लिंक में भरने की स्थिति, डहर 2.0 पोर्टल में हेबिटेशन मैपिंग का डाटा अपलोड करने, वीरगाथा 5.0 में रजिस्ट्रेशन से संबंधित दिशा-निर्देश दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान मुख्य रूप से बीईईओ संजय कुमार जोशी, बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रियरंजन महतो, सीआरपी सरोज कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।