ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलानियोजन नीति के विरोध में बन्द का मिलाजुला असर, दो घन्टे जाम रहा मुख्य सड़क

नियोजन नीति के विरोध में बन्द का मिलाजुला असर, दो घन्टे जाम रहा मुख्य सड़क

सरायकेला: नियोजन नीति के विरोध में झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन द्वारा आहूत दो दिवसीय झारखंड बंद के पहले दिन शनिवार को सरायकेला में बंदी का मिलाजुला...

नियोजन नीति के विरोध में बन्द का मिलाजुला असर, दो घन्टे जाम रहा मुख्य सड़क
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाSat, 10 Jun 2023 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायकेला: नियोजन नीति के विरोध में झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन द्वारा आहूत दो दिवसीय झारखंड बंद के पहले दिन शनिवार को सरायकेला में बंदी का मिलाजुला असर रहा। झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के आह्वान पर स्थानीय छात्रों ने सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत कांकड़ा मोड़ के समीप टायर जलाते हुए मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में छात्रों ने वर्तमान नियोजन नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब 2 घंटे के बाद सरायकेला थाना पुलिस के प्रयास से रोड जाम हटा इस दौरान सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। 60:40 नाय चलतोय का नारा बुलंद करते हुए छात्रों ने एक स्वर में कहा कि झारखंड सरकार की वर्तमान नियोजन नीति 60:40 से स्थानीय छात्रों का भविष्य अंधकारमय होने वाला है जिसे देखते हुए सरकार अविलंब 60:40 के नियोजन नीति को रद्द करते हुए झारखंड वासियों के हित में नियोजन नीति लागू करें अन्यथा झारखंडी हित को लेकर आगे और अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर,बाजार अन्य दिनों की तरह खुला रहा और लोगो की आवाजाही सामान्य रहा। सरायकेला से चाईबासा, जमशेदपुर, खरसावां व राजनगर तक बसों का आवागमन सामान्य रहा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें