गम्हरिया में नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर्ज
गम्हरिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीया लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आदित्यपुर थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी फरार है।जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि...
गम्हरिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीया लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आदित्यपुर थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी फरार है।जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी परितोष प्रजापति नामक युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता का मेडिकल भी कराया जाएगा। 16 दिनों तक किया दुष्कर्मदर्ज प्राथमिकी के अनुसार चार अगस्त को पीड़िता अपने दो सहेलियों के साथ गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में मेला देखने गयी थी। जहां से परितोष प्रजापति उसे बहला कर कांड्रा ले जाकर अपने दोस्त के यहां दो दिनों तक रखा और दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद वह उसे अपना घर ले गया जहां घर वालों के विरोध करने पर उसे केरला पब्लिक स्कूल के पास किराए के मकान पर ले जाकर रखा। वहां शादी का झांसा देकर 16 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 19 अगस्त से फरार है।आरोपी पक्ष डाल रहा दबावपीड़िता ने बताया कि जब वह प्राथमिकी दर्ज कराने गई तो थाने से उसे उल्टा-सीधा कहकर वापस भेज दिया गया। इसकी सूचना जब बाल संरक्षण विभाग को मिली तो बाल संरक्षण विभाग के दबाव पर सोमवार को आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष की तरफ से राजनीतिक दबाव डाला जा रहा है। पीड़िता ने अपने आवेदन में इस बात का भी जिक्र किया है कि आरोपी पक्ष द्वारा उसे मामले को रफा-दफा करने के लिए 20 हजार रुपये का प्रलोभन दिया जा रहा है।