रेलवे इंस्टीट्यूट में लगे शिविर में 61 यूनिट रक्त संग्रह
Apr 06, 2026 12:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
सीनी रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को सीनी रक्तदान समूह ने महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 61 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें 10 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और हेलमेट दिए गए। शिविर का सफल आयोजन सीनी रक्तदाता समूह के सदस्यों द्वारा किया गया।

सरायकेला, संवाददाता। सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चूआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर सीनी रक्तदाता समूह के सौजन्य से आयोजित शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में 10 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ एक-एक हेलमेट भी दिया गया। शिविर के सफल आयोजन में सीनी रक्तदाता समूह के सपन महतो, सहानंद महतो, अमित महतो समेत अन्य का योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


