
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा
सिनी ओपी क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के तालाब में 40 वर्षीय राजमिस्त्री कार्तिक सरदार का शव मिला। वह चार दिन से लापता थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है और प्रारंभिक रूप से मौत का कारण पानी में डूबना माना जा रहा है।
सिनी: तालाब में तैरता मिला राजमिस्त्री का शव, पानी में डूबने से हुई मौत की आशंका फोटो-SKL-10-पानी मे तैरता राजमिस्त्री कार्तिक का शव सरायकेला, सवांददाता । सीनी ओपी क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के तालाब से सोमवार की शाम एक व्यक्ति का पानी में तैरता शव मिला है । मृतक की पहचान कार्तिक सरदार (40) के रूप में हुई है । मृतक पिछले चार दिन से अपने घर से लापता था । सूचना पाकर सिनी ओपी प्रभारी विनय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमोर्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है । मंगलवार को पोस्टमोर्टम होगा ।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम गांव के कुछ लोग तालाब की ओर गए तो पानी में शव को तैरता देखा और इसकी सूचना मुंडाटांड़ पंचायत के मुखिया को दी। मुखिया ने इसकी सूचना सीनी ओपी को दी । सूचना पर अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया । मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा । ओपी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मृतक भेलाईडीह गांव का निवासी था । वह अपने ससुराल रघुनाथपुर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।चार दिन पूर्व वह घर से निकला था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा इसको लेकर थाना में कोई गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं कराया गया था। वे खुद से मृतक की खोजबीन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




