नपं अध्यक्ष मंगला पूजा में हुए शामिल
Apr 08, 2026 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
सरायकेला के नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने मंगलवार को मां मंगला पूजा में भाग लिया। उन्होंने पूजा विधि से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। चौधरी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

सरायकेला। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मंगलवार को मां मंगला पूजा में श्रद्धा भाव के साथ शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। चौधरी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर नगर के नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


