*नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी को मंत्री दीपक बिरुवा ने दिया आशीर्वाद*

Mar 02, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी को मंत्री दीपक बिरुवा ने दिया आशीर्वाद*नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी को मंत्री दीपक बिरुवा ने दिया आशीर्वाद*नवनिर्वाचि

*नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी को मंत्री दीपक बिरुवा ने दिया आशीर्वाद*

सरायकेला । सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी अपने सहयोगियों के साथ मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी और विधायक दशरथ गागराई से मिले और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शिष्टाचार मुलाकात में मंत्री ने मनोज चौधरी से सरायकेला के कई विषयों पर जानकारी प्राप्त की और भविष्य में सरायकेला के विकास की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरायकेला एक ऐतिहासिक शहर है और छऊ कला नगरी है। कहा कि इसे अच्छे तरीके से सजाएं, सरकार का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। इस मुलाकात में मनोज चौधरी ने सरायकेला के निमित्त कई सुझाव मंत्री को दिए, जिसमें सरायकेला से पुरी धाम के लिए बस, नगर पंचायत के विकास के लिए विशिष्ट फंड और अन्य कई विषय शामिल थे।

मंत्री ने मामले में उचित पहल का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।