सरायकेला में महाशिवरात्रि की धूम: शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 'हर-हर महादेव' से गूंजा इलाका
सरायकेला में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें शिवालयों में देखी जा रही हैं, जहाँ भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस बल सुरक्षा के लिए तैनात हैं। सेवा समिति ने भक्तों के लिए दूध और भोग का मुफ्त वितरण किया।
सरायकेला । आस्था और श्रद्धा का महापर्व महाशिवरात्रि रविवार को सरायकेला नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तड़के सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं, जहाँ भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सरायकेला कुदरसाई, माजना घाट शिव मंदिर में अनुमान से ज्यादा भीड़ देखी गई 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगा कर भक्त घंटो खड़े होकर जलाभिषेक किये । सरायकेला-खरसावां जिले में महाशिवरात्रि का महापर्व अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। रविवार सुबह से ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
श्रद्धालुओं की लंबी कतारें बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देखी गईं, जिससे पूरा वातावरण 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से शिवमय हो गया है। बुढ़ेश्वर महादेव और माजना घाट मंदिर: इन मंदिरों को फूलों और आकर्षक लाइटों से विशेष रूप से सजाया गया है, जहां सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला जारी है। भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस बल प्रमुख मंदिरों में मुस्तैद हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पंडितों के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो पूजा और रुद्राभिषेक के लिए अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। मंदिरों में देर रात तक चार प्रहर की पूजा और महाप्रसाद वितरण का आयोजन चलता रहेगा। सरायकेला सेवा समिति ने दूध व भोग का मुफ्त किया वितरण-- स्थानीय सेवा समिति के सदस्यों ने हर साल की तरह इस साल भी बूढ़ेश्वर मंदिर के बाहर भक्तों के लिए दूध की व्यवस्था के साथ चना, गुड़ , बुंदिया एंव पानी की व्यवस्था की थी । इस कार्य मे राजकुमार सिंह, राजेश नंद, गोपाल सामल, सुमित चौधरी, सुखलाल टुडू, बुधु महतो, संदीप चटर्जी आदि ने सहयोग किया
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


