मां आकर्षणी शक्ति पीठ का होगा विकास, सरकार को भेजा प्रस्ताव

Mar 09, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

- खरसावां के आकर्षणी में आभार सह धन्यवाद समारोह संपन्न, - आखान यात्रा में

मां आकर्षणी शक्ति पीठ का होगा विकास, सरकार को भेजा प्रस्ताव

खरसावां। खरसावां स्थित मां आकर्षणी मंदिर परिसर में मां आकर्षणी पूजा एवं मेला संचालन समिति की ओर से आभार सह धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित मां आकर्षणी की आखान यात्रा को सफल बनाने में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार तथा मुखिया सविता मुंडारी, ग्राम प्रधान शंकर हेम्ब्रम, हरमोहन महतो, राम सिंह सहित अन्य सहयोगियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर गागराई ने कहा कि मां आकर्षिणी देवी भक्तों की हर मुराद पूरी करती है।

कहा कि मां के शक्ति पीठ को विकसित किया जाएगा। इसके लिए वे प्रयासरत हैं। इसके लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है।इस अवसर पर पुजारी सत्यनारायण सरदार, रामजी सिंहदेव सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।