Saraikela News: वज्रपात की चपेट में आने से बैल की मौत
Saraikela News: राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गाजीडीह गांव में बारिश के दौरान वज्रपात से एक बैल की मौत हो गई। पशुपालक वशिष्ठ प्रधान को नुकसान हुआ है। बैल खेती का मुख्य सहारा था, जिसकी कमी से खेती प्रभावित होगी। वशिष्ठ प्रधान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गाजीडीह गांव में मंगलवार दोपहर हुई बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। घटना में पशुपालक वशिष्ठ प्रधान को आर्थिक क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार वशिष्ठ प्रधान ने प्रतिदिन की तरह अपने बैलों को चरने के लिए मैदान में छोड़ा था। दोपहर करीब दो बजे बारिश शुरू होने पर वह सभी बैलों को वापस घर ले आए और उन्हें बांध दिया। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ अचानक वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में आने से एक बैल गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद पशुपालक परिवार में मायूसी छा गई। वाशिष्ठ प्रधान ने बताया कि मृत बैल खेती-किसानी का प्रमुख सहारा था। खेती का कार्य भी प्रभावित होगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


