ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलाजिले के चार राशन डीलर की दुकानों के लाइसेंस रद्द

जिले के चार राशन डीलर की दुकानों के लाइसेंस रद्द

जिले के सरायकेला, चांडिल व खरसावां प्रखंड में विभिन्न कारणों से जन वितरण प्रणाली की चार दुकानदारों के लाइसेंस रद्द कर दिये गये हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि राशन वितरण में...

जिले के चार राशन डीलर की दुकानों के लाइसेंस रद्द
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाTue, 20 Aug 2019 01:55 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के सरायकेला, चांडिल व खरसावां प्रखंड में विभिन्न कारणों से जन वितरण प्रणाली की चार दुकानदारों के लाइसेंस रद्द कर दिये गये हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि राशन वितरण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। किसी तरह की कोई शिकायत पर तुरंत जांच की जायेगी और दोषी पाये जाने पर डीलर का लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सरायकेला प्रखंड में जनवितरण प्रणाली की दुकानदार झारखंड महिला सामाख्या सोसाइटी ने स्वेच्छा से त्याग पत्र दिया, जिसके कारण पांच अगस्त को उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया। जबकि सरायकेला प्रखंड के जनवितरण प्रणाली दुकानदार शत्रुघ्न कालिंदी व चांडिल प्रखंड के पीडीएस डीलर कृष्ण चंद्र उरांव के लाइसेंस खाद्यान्न वितरण में अनियमितता के कारण पांच अगस्त को निलंबित कर दिये गये हैं। डीएसओ ने बताया खरसावां प्रखंड में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार रामधन हेम्ब्रम के जेल जाने के कारण उनका लाइसेंस निलंबित किया गया। उन्होंने बताया कि इन चारों जनवितरण प्रणाली की दुकानों को नजदीकी दुकान से टैग कर दिया गया है, जहां से कार्डधारकों को राशन वितरण किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें