Saraikela News: खरसावां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगा विधिक जागरुकता शिविर
Saraikela News: खरसावां में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएलवी सदस्यों ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों, बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को विधिक सहायता और जागरूकता प्रदान करना था।

Saraikela News: खरसावां। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को खरसावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी सदस्य मुकेश कुमार साहू, लक्ष्मी गुन्दुवा, आलोक साहू ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। पीएलवी सदस्यों ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को समुचित विधिक जागरुकता एवं सहायता उपलब्ध कराकर न्याय दिलाना है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्य, महिलाएं, बच्चे, मानसिक रोगी, औद्योगिक श्रमिक और वरिष्ठ नागरिकों को नियमानुसार मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्परिणामों, स्पॉन्सरशिप योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के संबंध में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उचित माध्यम से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पीएलवी सदस्य मुकेश कुमार साहू, लक्ष्मी गुन्दुवा एवं आलोक साहू के अलावा लीगल लिट्रेसी क्लब की छात्राएं उपस्थित थीं।

