Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsKudmi Community Celebrates Education at Desh Karam Mahotsav in Rajnagar
राजनगर में 14 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा देश करम महोत्सव, मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को करेंगे सम्मान

राजनगर में 14 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा देश करम महोत्सव, मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को करेंगे सम्मान

संक्षेप:

राजनगर में 14 सितंबर को देश करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कुड़मी समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करना है। 2025 में मैट्रिक...

Sep 13, 2025 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

राजनगर : देश करम एकता संघ राजनगर की ओर से 14 सितंबर रविवार को राजनगर ब्लॉक मैदान में देश करम महोत्सव का आयोजन किया गया है। संघ के कोषाध्यक्ष घनश्याम महतो ने बताया कि 2025 में मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुड़मी समाज के विद्यार्थियों को समाज की ओर से विशेष सम्मान दिया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य कुड़मी समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। संघ ने समाज के लोगों से लाखों की संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर देशकरम उत्सव का का हौसला बढ़ाने की अपील की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें