पुलिस ने रंगदारी, लेवी मांगने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

खरसावां पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी एक पुल निर्माण कंपनी के साइट पर धमकी देकर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से हथियार और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सभी आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

पुलिस ने रंगदारी, लेवी मांगने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की

खरसावां। खरसावां पुलिस ने रंगदारी, लेवी मांगने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में सात अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खरसावां थाना अंतर्गत आमदा ओपी क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या-14/26 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल, 2026 को पिताकलाग स्थित एक पुल निर्माण कंपनी के साइट पर 6 अज्ञात अपराधी पहुंचे थे। उन्होंने वहां मौजूद मुंशी और मजदूरों को धमकाया। इसके बाद साइट इंचार्ज और मुंशी को फोन कर खुद को जंगल का आदमी बताते हुए काम जारी रखने के एवज में 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

इस संबंध में 8 अप्रैल को केस दर्ज किया गया। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ समीर सवैया के नेतृत्व में विशेष एसआईटी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां, धमकी देने में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, दो सिम यानी कुल 9 मोबाइल फोन और 3 बाइक बरामद की गई।आपराधिक इतिहास भी आया सामनेपुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। उनके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या जैसे गंभीर मामलों में विभिन्न थानों में केस दर्ज है। कई आरोपी पूर्व में जेल भी जा चुके हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचानपुलिस ने जिन सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें खरसावां के घोड़ासाई निवासी एहसान अंसारी, पिता–स्व. मजनू अंसारी, कुचाई के बायडीह निवासी शमीर सामड़, पिता–मंगल सामड, खरसावां के कदमडीहा निवासी मोदासीर अंसारी, पिता– जसीम, कुचाई के रायसिंदरी निवासी सह वर्तमान रिडिंग निवासी रविन्द्र हाईबुरू, पिता–स्व. भोलाय हाईबुरु, खरसावां के खमारडीह निवासी चन्द्रमोहन बांकिरा, उर्फ पांडु, पिता–मुण्डा बांकिरा, खरसावां के कृष्णापुर निवासी दुर्गा चरण चाकी उर्फ राजन, पिता–मानकी चाकी और खरसावां के कुम्हारसाई निवासी असीम बारिक, पिता–सुभाष बारिक के नाम शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।