कल्याण गुरुकुल सीनी के 28 स्मार्टफोन असेम्बली टेक्नीशियनों को मिला नियुक्ति पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

सरायकेला के कल्याण गुरुकुल में 37 वें बैच के स्मार्टफोन असेंबली टेक्नीशियन का फ्लैग ऑफ समारोह आयोजित हुआ। 28 प्रशिक्षणार्थियों को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बैंगलोर में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया।...

कल्याण गुरुकुल सीनी के 28 स्मार्टफोन असेम्बली टेक्नीशियनों को मिला नियुक्ति पत्र

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के सीनी स्थित कल्याण गुरुकुल के 37 वें बेच ट्रेड स्मार्टफोन असेंबली टेक्नीशियन का फ्लैग ऑफ शिरोमणि समारोह गुरुकुल परिसर में हुआ जिसमें कुल 28 प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रेज्ञा फाउंडेशन के ऑपेरशन टीम के प्रबंधक रविश वासवन ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बैंगलोर में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया और सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में स्मार्टफोन मनुष्य का बहुत ही जरूरतमंद व उपयोगी वस्तु बन गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कल्याण गुरुकुल यहां के बेरोजगार युवाओं को स्मार्टफोन असेम्बली टेक्नीशियन का ट्रेनिंग देकर रोजगार करने का लायक बनाने का काम कर रही है जो एक सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। स्वागत भाषण गुरुकुल के प्राचार्य रूपन राय ने दिया जबकि कार्यक्रम का संचालन सर्वेश सिंह ने की। मौके पर कल्याण गुरुकुल के ट्रेनर सर्वेश सिंह,हेमसागर प्रधान,विभीषण प्रमाणिक,काजल शुक्ला,नरेश आर्या,हीना पासवान,संगीता देवी व शिवांश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।