सांसद ने योजनाओं में अनियमितताओं पर दिये जांच के दिए निर्देश
खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने सरायकेला जिले में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में पेयजल, स्वच्छता, बिजली और शिक्षा विभागों की कार्यशैली पर असंतोष जताया। सांसद ने जलापूर्ति योजनाओं में देरी और अनियमितताओं की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए।

खरसावां, संवाददाता खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने दो दिनी दौरे के दौरान सरायकेला जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली। कुचाई प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कुचाई बीडीओ साधुचरण देवगम एवं सीओ सुषमा सोरेन भी मौजूद रहे।सांसद ने सरायकेला परिसदन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण कार्य विभाग, बिजली, शिक्षा एवं गव्य विकास विभाग की कार्यशैली पर उन्होंने असंतोष जताया और अधिकारियों को फटकार लगाई। सांसद ने खरसावां जलापूर्ति योजना में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही गोंडामारा (खरसावां) एवं मरांगहातु (कुचाई) सहित कई जलापूर्ति योजनाओं का लाभ आमलोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंचने पर चिंता जताई।जल
जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर तत्काल जांच के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन में देरी पर भी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बिजली विभाग को पूर्ण वोल्टेज के साथ नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने तथा कार्यों में जवाबदेही के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष तरुण डे, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो, रेंगो पूर्ति, मानसिंह मुंडा, सकरी दोंगो, फागु मुंडा, मुकेश मुदुईया, सचिन हेम्ब्रम, प्रकाश महतो, शंकर लोवादा, कन्हैया लाल समाड़, सौरव तांती, जगबंधु महतो, रामचंद्र लोहार, रतन मुखी, बुधनलाल कुम्हार, अशोक मुंडरी, करण हेम्ब्रम, गोपी बोदरा, जय प्रकाश महतो, मंगल सिंह हांसदा एवं गोबर्धन गागराई सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


