महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ झामूमो ने धरना प्रदर्शन किया
सरायकेला-खरसांवा में झामुमो ने केंद्र सरकार की नीतियों और महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष डॉ. सुवेन्दु महतो ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद ईंधन की कीमतें कम न करने पर भी चिंता जताई।
सरायकेला । केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं महंगाई के खिलाफ सरायकेला-खरसांवा जिला झामुमो ने गुरुवार को जिला समाहरणालय भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया । झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ सुवेन्दु महतो ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की गलत नीतियों के देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों तक की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। झामूमो नेता सह नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में ईंधन के दाम कम नहीं किए जा रहे हैं।
बाजार में सब्जियों, दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। परिवहन महंगा होने से हर वस्तु की कीमत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से झामुमो के भोला महांती, गणेश चौधरी, अमृत महतो, विशु हेम्ब्रम, सुधीर महतो, प्रियंका महतो, उमेश भल, तपन कामिला, देवनाथ सिंह सरदार, बासुदेव महतो, गुरुचरण मुखी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


