Saraikela News: खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में झामुमो का जिलेभर में धरना-प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

Saraikela News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में सरायकेला-खरसावां जिले के प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। झामुमो जिलाध्यक्ष शुवेंदु महतो के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पिछले संशोधनों के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन में पार्टी के कई नेता शामिल हुए और अपनी चिंता व्यक्त की।

खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में झामुमो का जिलेभर में धरना-प्रदर्शन
खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में झामुमो का जिलेभर में धरना-प्रदर्शन

Saraikela News: सरायकेला। खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के संशोधन के खिलाफ विरोध जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की।इसी कड़ी में जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित सदर प्रखंड कार्यालय के बाहर झामुमो जिलाध्यक्ष शुवेंदु महतो के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। मौके पर भोला महांति, शम्भू आचार्य, विक्रम प्रामाणिक, सुरेश हर्म्ब्रोम , अविनाश कवि, कृष्ना राणा सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित है ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में झामुमो का जिलेभर में धरना-प्रदर्शन