झारखंड विधानसभा में विधायक ने उठाया खरसावां जलापूर्ति योजना का मुद्दा
खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा में 8 करोड़ की लागत वाली जलापूर्ति योजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि योजना पिछले 5 वर्षों में पूरी नहीं हुई है, जिससे 7000 लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गागराई ने सरकार से शीघ्र कार्य पूर्ण करने की मांग की।

खरसावां, संवाददाता झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां में 8 करोड़ की लागत बनने वाले खरसावां जलापूर्ति योजना का मुद्दा पुनः उठाया। कहा, जलापूर्ति योजना को गत 5 वर्षों में भी पूर्ण नहीं किया जा सका है। आठ करोड़ की लागत वाली इस योजना के प्रति विभागीय उदासीनता से लगभग सात हजार आबादी को समुचित पेयजल की व्यवस्था देने में कठिनाई हो रही है।विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से यह मांग की कि खरसावां जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूर्ण कराया जाय। जिससे कि खरसावां क्षेत्र की जनता को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके। गागराई ने कहा कि जलापूर्ति योजना के चालू होने से स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।
बता दें कि खरसावां जलापूर्ति योजना को वर्ष 2023 में पूर्ण किया जाना था, पर वर्ष 2025 में भी पूर्ण नहीं हुआ है। एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण होने की तिथि 30 जून 2023 थी। सड़क के किनारे पाइपलाइन बिछाने एवं रोड क्रॉसिंग का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। वर्तमान में 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।लेटलतीफी कार्य से जनता परेशान : खरसावां के हाइस्कूल घाट के पास जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन खरसावां जलापूर्ति योजना की लेटलतीफी का कई बार विधानसभा में उठाया जा चुका है। इस योजना के पूर्ण होने से खरसावां के 18 मोहल्लों के 1726 परिवारों तक पाइपलाइन से घरों तक पानी पहुंचेगी। वर्तमान में खरसावां जलापूर्ति योजना की जलमीनार व पंप हाउस में अधिकतर कार्य पूर्ण हो गये हैं, परंतु पाइपलाइन बिछाने का कार्य बाकी है। मालूम हो कि गर्मी के मौसम में खरसावां के कदमडीहा, दितसाही, ढापासाही, गोड़ासाई बस्ती में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।खरसावां के किस मोहल्ले के कितने परिवारों तक पहुंचेगा पानीबेहरासाही-140ब्लॉक कॉलोनी-28चांदनी चौक-55गोडासाई-36हाट टोला-32कदमडीहा-125पांचगछिया-36बाजारसाही-112ढ़ीपासाई-172दितसाही-129खंजाचीसाही-89कुम्हारसाही-210माहालीसाई-115मनुटोला-65पतिसाई-89तलसाही-91टुनियाबाड़ी-127तुरीसाई-75
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


