मनरेगा कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, 12 मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन
झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की पांच सूत्री मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति पर चर्चा हुई। यदि 11 मार्च तक सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, तो काम पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।

सरायकेला, सवांददाता । झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश भर के मनरेगा कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को सरायकेला स्थित सिद्दू कान्हू पार्क में संघ के सरायकेला-खरसांवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें 12 मार्च से शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार 11 मार्च तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो राज्य भर के कर्मी काम पूरी तरह ठप कर देंगे। इसी कड़ी में बुधवार को सरायकेला-खरसांवा जिले से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल रांची में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए रवाना होगा।कर्मियों
की मुख्य मांगों में सेवा का स्थायीकरण, मानदेय में वृद्धि, ग्रेड पे लागू करना और पिछले 6-7 महीनों से लंबित मानदेय का भुगतान शामिल है। हड़ताल के कारण पंचायत स्तर पर मनरेगा की सभी विकास योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। बैठक में मुख्य रूप सेरूपम गुप्ता, भवानी प्रमाणिक, विशाल कुमार, अनिल मुर्मू, मनोज महतो, मनोज साहू, सीता मुर्मू, सुमित्रा बेसरा, चितरंजन महतो, सरस्वती कुमारी, निपेन प्रधान, सुजीत प्रधान, देवेंद्र कुमार, दीपमाला सोए, विष्णु महतो, राजाराम महतो, तारामणि समेत मनरेगा कर्मचारी उपस्थित हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


