नो एंट्री के नाम पर आदिवासी, मूलवासियों को बरगला रही भाजपा : झामुमो
सरायकेला में झामुमो ने भाजपा पर आदिवासियों को बरगलाने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया। झामुमो नेता डॉ. शिवेंदु महतो ने कहा कि भाजपा राज्य को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। उपचुनाव में संभावित हार को देखते हुए भाजपा ने सरकार को बदनाम करने की कोशिश की है।
सरायकेला, संवाददाता। नो एंट्री के नाम पर आदिवासियों को बरगलाने का भाजपा पर आरोप लगाते हुए झामुमो जिला कमेटी ने सरायकेला गैराज चौक और खरसावां में चांदनी चौक पर पूर्व सीएम चंपाई सोरन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पुतला दहन किया। झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शिवेंदु महतो के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इसके बाद परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो जिलाध्यक्ष महतो ने कहा कि भाजपा झारखंड राज्य को अस्थिर करने पर तुली है। हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड के आदिवासी मूलवासी भाईचारे के साथ खुशहाल जीवन बीता रहे हैं।
भाजपा भोले-भाले आदिवासियों को बरगलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की फिराक में है। झामुमो इस मंसूबे को सफल होने नहीं देगा। इधर, खरसावां में पुतला दहन का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप ने किया। पुतला दहन के पश्चात वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार को अस्थिर करने में लगी है। घाटशिला में संभावित हार देख बौखला गयी है भाजपा : गणेश झामुमो नेता गणेश महली ने कहा कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा अपनी संभावित हार को देखकर बौखला गई है। नो एंट्री के नाम पर सरकार को बदनाम करने की कोशिश करने में लगी है। चंपाई सोरेन कई वर्षों तक परिवहन मंत्री रहे, लेकिन परिवहन व्यबस्था को लेकर कुछ भी नहीं किया। आज जब मंत्री दीपक बिरुआ परिवहन व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कर रहे हैं तो भाजपा को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। सरायकेला में कार्यक्रम के दौरान मौके पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, मांगीलाल महतो, घासीराम सोरेन, लीटू पटनायक, अमृत महतो, विशु हेंब्रम, सुधीर महतो, डब्बा सोरेन जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, दिलीप किस्कू, गुरुचरण मुखी, सौरव साहू, अविनाश कबी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशीला तांती, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेम्ब्रम, तपन कामिला, सामु किस्कू, निरेन मांझी, सुबल महतो, श्रीधर सिंहदेव, कृष्णा राणा, सूरज सिंह, पिंटू लोहार व खरसावां में इस दौरान अर्जुन गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, संजय प्रधान, अरुण कुमार जामुदा, मो.सलाम, जिप कालीचरण बानरा, रानी हेंब्रम, रमेश महतो, दशरथ महतो, साधु चरण सोय, खिरोद प्रमाणिक, खिरोद महतो आदि झामुमो नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




