Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsJharkhand Government Trains Teachers for Smart Classrooms in 288 Schools
शिक्षकों को मिला स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण

शिक्षकों को मिला स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण

संक्षेप: झारखंड सरकार ने 288 आईसीपी आधारित प्रोजेक्ट स्कूलों में स्मार्ट क्लास व्यवस्था स्थापित करने के लिए 8 विद्यालयों के 40 शिक्षकों को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण 13 से 16 अक्टूबर 2025 तक...

Fri, 17 Oct 2025 02:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

खरसावां, संवाददाता। झारखंड सरकार के 288 आईसीपी आधारित प्रोजेक्ट स्कूलों में स्मार्ट क्लास व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में सरायकेला खरसावां जिले के चयनित 8 विद्यालयों के 40 शिक्षकों को स्मार्ट क्लास विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 तक दो चरणों के बैच-1 और बैच-2 में मॉडल स्कूल खरसावां (बुरुडीह) में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन शिक्षा विभाग झारखंड की ओर से किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण तकनीक और स्मार्ट क्लास संचालन में दक्ष बनाना था।

इस परियोजना के अंतर्गत राज्य के 288 सरकारी माध्यमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और संबंधित सहायक उपकरणों की 5 वर्षों तक आपूर्ति, स्थापना और रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा। इस पहल से सरकारी विद्यालयों में प्रशिक्षण प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सशक्त, प्रभावी और विद्यार्थियों के लिए अधिक रोचक बनाने का लक्ष्य है। परियोजना के अंतर्गत शिक्षकों को ई-कंटेंट निर्माण, स्मार्ट बोर्ड संचालन, डिजिटल शिक्षण तकनीक, और उपकरणों के रखरखाव की व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मॉडल स्कूल खरसावां से शिक्षिका बासुमति मिश्रा, शशिबाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, प्रभात कुमार महतो, सतीश सेन प्रधान, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर से शिखा सुमन, रूपा देवी, नवीन चंद्र महतो, जयश्री तमसोय, फैज मोहम्मद, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर से शैलेश कुमार तिवारी, नूतन रानी, महादेव मुंडा, मनोज कुमार, खिरोधर साहू, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह से धर्मेंद्र महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, तुषार कांति महतो, प्रदीप कुमार, प्रोजेक्ट$2 हाई स्कूल बड़ाबम्बु से बाहुरा उरांव, विनीत कुमार, शशि शेखर, केजीबीवी कुचाई से सोमवारी कुमारी, हिमांगिनी प्रधान, निशा रानी, राजकीय कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरायकेला से संदीप कुंडू, राजकिशोर गुप्ता, अलिका कुमारी, निशि होरो, मॉर्सी चाम्पिया, उत्क्रमित$2 हाई स्कूल दलाईकेला से निर्मल कुमार महतो, सपन कुमार मालाकार आदि शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाकर प्रशिक्षण ग्रहण किया। कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रशिक्षण विशेषज्ञ सौरव दास ने कहा स्मार्ट क्लास तकनीक से शिक्षा अब पारंपरिक पद्धति से आगे बढ़कर डिजिटल और इंटरैक्टिव हो रही है। इससे विद्यार्थियों के रुचि, सहभागिता और सीखने की गति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने न केवल शिक्षकों को स्मार्ट क्लास संचालन का व्यावहारिक ज्ञान दिया, बल्कि उन्हें डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए तैयार भी किया। यह पहल झारखंड सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में भी आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।