
बीआरसी में राज्य स्थापना रजत जयंती उत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन
संक्षेप: झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरायकेला में रजत जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया।
सरायकेला, संवाददाता। झरखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह होने हैं। विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव कार्यक्रम प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में गुरुवार को मनाया गया। राज्य स्थापना के तहत प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के विद्यालय स्तर पर विजेता रहे छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात ने किया। उन्होंने कहा कि झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में रजत जयंती मनायी जा रही है। इसी के तहत विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर विजेता रही टीम को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया गया।

प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बीईईओ ने कहा कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। पहले वर्ग में कक्षा छह से आठ एवं दूसरे में कक्षा नौवीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को 14 नवंबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम विवरण कक्षा 6 - 8 क्विज प्रथम :- ओड़िया मवि नगरपालिका, सरायकेला द्वितीय :- उउवि पठानमारा निबंध प्रतियोगिता प्रथम :- केवीपीएस सीएम एसओइ सरायकेला द्वितीय :- केजीबीवी सीएम एसओई सरायकेला पेंटिंग प्रतियोगिता प्रथम :- केवीपीएस सीएम एसओई सरायकेला द्वितीय :- उउवि भाद्रूडीह स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता प्रथम :- केजीबीवी सीएम एसओई सरायकेला द्वितीय :- बालक मवि सरायकेला, सिंगिंग प्रतियोगिता प्रथम :- बालक मवि सरायकेला द्वितीय :- केवीपीएस सीएम एसओइ सरायकेला डांस प्रतियोगिता प्रथम :- केजीबीवी सीएम एसओई सरायकेला द्वितीय :- केवीपीएस सीएम एसओई सरायकेला कक्षा : 9-12 क्विज में प्रथम- वार्षिणी, प्लस टू हाईस्कूल सीनी द्वितीय :- आरकेयूएचएस सरायकेला, निबंध प्रतियोगिता प्रथम :- मॉडल स्कूल सरायकेला द्वितीय :- केवीपीएस सीएम एसओई सरायकेला, पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रथम :- केवीपीएस सीएम एसओई सरायकेला द्वितीय :- वार्षिणी प्लस टू हाईस्कूल सीनी, स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता, प्रथम :- केजीबीवी सीएम एसओई सरायकेला सिंगिंग प्रतियोगिता प्रथम :-केबीपीएस सीएम एसओई सरायकेला द्वितीय :- वार्षिणी प्लस टू हाईस्कूल सीनी ड्रामा प्रतियोगिता प्रथम :- केवीपीएस सीएम एसओई सरायकेला द्वितीय :- वार्षिणी प्लस टू हाईस्कूल सीनी नृत्य प्रतियोगिता प्रथम :- केजीबीवी सीएम एसओई सरायकेला द्वितीय :- आरकेयूएचएस सरायकेला सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। फोटो : खेल में भाग लेते प्रतिभागी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




