Saraikela News: प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा को भव्य रूप देने के लिए पूजा समिति की बैठक
Saraikela News: खरसावां में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा ओड़िशा के पुरी के तर्ज पर आयोजित होगी। इसमें घंटा बाजा की धुन और गोतिपुआ नृत्य आकर्षण का केंद्र होंगे। इस वर्ष 3.62 लाख रुपये खर्च होंगे। रथ यात्रा के विभिन्न कार्यक्रम परंपरा के अनुसार किए जाएंगे।

Saraikela News: खरसावां। खरसावां में जगन्नाथ रथ यात्रा ओड़िशा के पुरी के तर्ज पर 16 जुलाई को निकाली जाएगी। जिसमें घंटा बाजा की धुन और पारंपरिक गोतिपुआ नृत्य लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र होंगे। प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा को भव्य रूप देने के लिए सोमवार को सरकारी पूजा समिति की बैठक होगी।
सरकारी पूजा समिति की बैठक
खरसावां में सीओ कप्तान सिंकु की अध्यक्षता में सरकारी पूजा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष खरसावां के सरकारी रथयात्रा पर 3.62 लाख रुपये खर्च होंगे। 24 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा और बहुडा रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा पर कई कार्यक्रमों का आयोजन परंपरा के अनुरूप किया जाएगा। इसमें आगामी 15 जुलाई को नवयोवन दर्शन और 16 जुलाई को प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा गुंडिचा मंदिर के लिए रथ यात्रा रवाना होगी। देर शाम प्रभु जगन्नाथ अपनी मौसी के घर पहुंचेंगे। वहीं 20 जुलाई को तारणी व्रत व हेरा पंचमी पर मां लक्ष्मी की ओर से रथ भगिनी का निर्वहन होगा।
रथ यात्रा के कार्यक्रम
वहीं 24 जुलाई को जगन्नाथ गुड़िचा मंदिर से बाहुड़ा यात्रा निकलेगी। इसके अलावा हेरा पंचमी पर मां लक्ष्मी द्वारा रथ भगिनी, प्रभु जगन्नाथ के नव यौवन रूप दर्शन, छैरा पैरा परंपराओं का निर्वहन होगा। रथ यात्रा में घंटा बाजा और पारंपरिक गोतिपुआ नृत्य दोनों का अद्भुत संगम होता है। यह मनमोहक नृत्य और संगीत, रथ यात्रा के दौरान देवताओं को उनके रथों तक ले जाने वाले जुलूस (पहंडी) से लेकर वापसी तक जारी रहता है जो पूरी यात्रा में एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्साह भर देता है।
सामाजिक उपस्थित
खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, सीओ कप्तान सिंकु, मुखिया सुनिता तापे, नंदु कुमार पांडेय, राकेश दास, प्रभाकर मंडल, शम्भू मंडल, नयन नायक, सुशील सांरगी, गोवर्धन राउत आदि मौजूद थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


