अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद जोबा मांझी ने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज के विकास में उनके योगदान पर जोर दिया। उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने भी समान अधिकारों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में सेविकाओं को सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर  जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

सरायकेला । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार, सरायकेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र जोबा मांझी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सांसद, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र जोबा मांझी, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, सरायकेला–खरसावाँ विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय तथा सेविकाओं द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम मे सभी सीडीपीओ, महिला प्रवेक्षिका, विभिन्न क्षेत्र की सेविकाए तथा अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में सांसद, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र जोबा मांझी ने समस्त राज्यवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है तथा महिलाओं के योगदान को राष्ट्र निर्माण एवं समाज विकास में और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर द्वारा स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सांसद, उप विकास आयुक्त सहित अन्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकार, सम्मान एवं समान भागीदारी के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जिले में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, पोषण, सुरक्षा तथा बाल विवाह उन्मूलन से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया तथा कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से महिलाओं के समग्र विकास एवं सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल संभव है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद की गरिमामयी उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह दिवस पूर्णतः महिलाओं को समर्पित है तथा राष्ट्र एवं समाज के निर्माण और विकास में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि समान अधिकार एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। महिलाओं को सशक्त, जागरूक एवं पोषण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए महिला एवं पुरुष दोनों को मिलकर प्रयास करना होगा। वर्तमान समय में महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण, समाज विकास, नीति निर्धारण, राजनीति, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।