शराब मुक्त समाज की स्थापना करने का लिया संकल्प
खरसावां में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें समान अधिकार और समान अवसर की बात की गई। इस अवसर पर झारखंड में शराबबंदी और शराब मुक्त समाज की स्थापना का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया और कहा कि यह केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं होना चाहिए।

खरसावां, संवाददाता खरसावां के सिमला स्थित लोकहित संस्था प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को जिला महिला संगठन एवं लोकहित संस्था सिमला द्वारा समान अधिकार, समान अवसर व समान शक्ति के तहत अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गयी। इसमें झारखंड में पूर्ण रूप से शराबबंदी और शराब मुक्त समाज की स्थापना करने का संकल्प लिया।संस्था सिमला के सचिव अंगुर महतो ने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। पुरुषों से महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। संस्था की कुंती बहन ने कहा कि नारी सशक्तीकरण सिर्फ शहरी क्षेत्र के लिए ही नही, बल्कि सुदूर कस्बों और गांवों में भी होना चाहिए।
इस दौरान मुख्य रूप से लक्ष्मी लोहार, आमला जोको, धनेश्वरी, अंजू मुर्म, आलोचना कांलिदी आदि मौजूद थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


