ओलंपिक दिवस पर आयोजित क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ, खेलों से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज निर्माण का आह्वान

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने खेलों को अनुशासन और मित्रता का प्रतीक बताया। उन्होंने नशा और प्रदूषण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए खेलों को महत्वपूर्ण बताया। खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक रेस में भाग लिया।

ओलंपिक दिवस पर आयोजित क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ, खेलों से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज निर्माण का आह्वान

सरायकेला। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, सरायकेला-खरसावां द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं और खेल प्रेमी शामिल हुए।नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि ओलंपिक केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, उत्कृष्टता, मित्रता और विश्व बंधुत्व का प्रतीक है। खेल युवाओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाते हैं। उन्होंने नशा, प्रदूषण और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए खेल को सर्वोत्तम माध्यम बताया।श्री चौधरी ने बताया कि हाल ही में बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में तीन नए खेल मैदान जनता को समर्पित किए गए हैं और खिलाड़ियों के लिए खेल बैंक की शुरुआत की गई है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ी भी सामग्री की कमी न महसूस करें।उन्होंने

सभी से अपील की कि उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करें। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और ओलंपिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना था। खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।