लकड़ी पर मध्याह्न भोजन बनता देख भड़के उपायुक्त, मांगा स्पष्टीकरण

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने राजनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हाथीसिरिंग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की कुव्यवस्था को देख उपायुक्त ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। गैस की कमी के कारण लकड़ी का उपयोग करने पर उपायुक्त ने तुरंत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

लकड़ी पर मध्याह्न भोजन बनता देख भड़के उपायुक्त, मांगा स्पष्टीकरण

राजनगर संवाददाता। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को राजनगर प्रखंड के हेरमा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हाथीसिरिंग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की कुव्यवस्था देख उपायुक्त ने सख्त नाराजगी जताई। खास कर रसोईघर में लकड़ी के चूल्हे पर मध्याह्न भोजन बनते देख, तत्काल संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की। प्रधानाध्यापक ने अपनी सफाई में कहा कि गैस की भारी किल्लत के कारण उन्हें मजबूरी में लकड़ी का उपयोग करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने मौके से ही जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा को फोन कर स्कूल में तत्काल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं उन्होंने मध्याह्न भोजन का संचालन निर्धारित रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं शिक्षकों की कमी की शिकायत पर उपायुक्त द्वारा आश्वस्त किया गया कि आवश्यकता के अनुरूप शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक प्रयास किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके。

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सुविधाएं

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, उपस्थिति पंजी, कक्षा संचालन, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन, स्वच्छता व्यवस्था, रसोईघर, पेयजल एवं शौचालय सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के क्रम में शिक्षकों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने, बच्चों को खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान करने तथा विद्यार्थियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सतत प्रयास करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर वरीय कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने विद्यालय में उपस्थित बच्चों से बातचीत कर पठन-पाठन, मध्यान्ह भोजन, पेयजल, शौचालय एवं अन्य उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उपायुक्त ने विद्यालय का निरीक्षण कब किया?
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को विद्यालय का निरीक्षण किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।