गायत्री परिवार ने किया प्रतिभाओं का सम्मान, राजनगर में विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र व पुरस्कार

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा राजनगर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अव्‍वल आने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि बीडीओ मलय कुमार ने कहा कि शैक्षिक ज्ञान के साथ धार्मिक ज्ञान भी जरूरी है। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई और नशापान से दूर रहने की सलाह दी गई।

गायत्री परिवार ने किया प्रतिभाओं का सम्मान, राजनगर में विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र व पुरस्कार

राजनगर : गायत्री परिवार ट्रस्ट राजनगर प्रखंड समन्वयक समिति प्रकोष्ठ की ओर से पंचायत सचिवालय राजनगर में शुक्रवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र सह पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात एवं राजनगर पंचायत के मुखिया राजो टुडू उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, गुरुमाता भगवती देवी शर्मा एवं गायत्री माता के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर किया।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ मलय कुमार ने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ साथ अध्यात्मिक एवं धार्मिक ज्ञान भी जारूरी है। इसके लिए गायत्री परिवार ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित कर अलग मिशल पेश की। उन्होंने कहा कि गीता, रामायण जैसे ग्रंथ पढ़ने से कई तरह के ज्ञान प्राप्त होता है। उस ज्ञान से हमें शांति भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि नशापान से दुर रहें। नशापान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।मुखिया राजो टुडू ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

परीक्षा के परिणाम

कार्यक्रम को ताराचंद अग्रवाल, संतोष ने भी संबोधित किया।मालूम हो कि अखिल भारतीय गायत्री परिवार मार्गदर्शक शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में पंचम, षष्ठम, सप्तम, अष्टम,‌नवम , दशम, ग्यारहवीं, बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले विधार्थियों की परीक्षा ली गई थी। परीक्षा में प्रखंड स्तर में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले परीक्षार्थियों को को आज प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।इन परीक्षार्थियों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल हुए पंचम वर्ग में प्रथम स्थान रितेश मुर्मू, द्वितीय स्थान मुकेश मार्डी, तृतीय स्थान मानसिंह बानरा रहा। षष्ठम वर्ग में प्रथम स्थान बादल महतो, द्वितीय स्थान अरमान जोंको, तृतीय स्थान अजय महतो रहा। सप्तम वर्ग में प्रथम स्थान अमरनाथ प्रधान, द्वितीय स्थान लखन टुडू, तृतीय स्थान राजु उगुसुंडी रहा। अष्टम वर्ग में प्रथम स्थान मोहित महतो, द्वितीय स्थान प्रिया सोरेन, तृतीय स्थान संजीव महतो रहा। नवम वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती सोय, द्वितीय स्थान गोपाल मार्डी, तृतीय स्थान पुजा मंडल रहा। दशम वर्ग में प्रथम स्थान आशिष महतो, द्वितीय स्थान सुष्मिता महतो एवं तृतीय स्थान गौरी मुर्मू रहा।ग्यारहवीं वर्ग में प्रथम स्थान प्रिती महतो, द्वितीय स्थान पुजा महतो एवं तृतीय स्थान सुष्मिता महतो रहा। बारहवीं वर्ग में प्रथम स्थान मेजारी तियु , द्वितीय स्थान स्नेहा सोरेन एवं तृतीय स्थान कारन मार्डी रहा।मंच का संचालन शंभूनाथ अग्रवाल ( ट्रस्टी ) ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में त्रिलोचन महतो ,रवि साहू, पिंटू राउत, लम्बोदर महतो, लखिन्द्र मुंडा, डोमन महतो, बैधनाथ गोप, दमयंती गोप,संजना गोप, लक्ष्मी गोप आदि का सराहनीय योगदान रहा।

प्रश्नोत्तर

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किसने किया?
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन अखिल भारतीय गायत्री परिवार मार्गदर्शक शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा किया गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।