निर्देश : किसान पंजीकरण एवं एडवांस सीएमआर जनरेशन में तेजी लाएं

Jan 07, 2026 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने किसानों के पंजीकरण में वृद्धि और धान के उठाव को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अब तक 742 किसानों ने 42,089 क्विंटल धान बेचा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखते हुए धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रभावी ढंग से करने का निर्देश दिया।

निर्देश : किसान पंजीकरण एवं एडवांस सीएमआर जनरेशन में तेजी लाएं

सरायकेला, सवांददाता । उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने किसानों के पंजीकरण की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित करने, सभी धान अधिप्राप्ति केंद्रों से समय पर धान का उठाव कराने तथा एडवांस सीएमआर की समय सीमा के भीतर जनरेशन एवं प्राप्ति सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। साथ ही धान विक्रय के उपरांत किसानों को देय राशि का भुगतान त्वरित करने को कहा है, जिसके कि उन्हें असुविधा न हो। वह मंगलवार को समाहरणालय सभागार धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक कर रही थीं। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी रौशन नीलकमल समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान बताया गया कि जिले में अब तक 742 किसानों द्वारा कुल 42,089.02 क्विंटल धान की बिक्री की गयी है। जिले में कुल 6,191 पंजीकृत किसान हैं, जिनमें से अब तक 447 किसानों को धान विक्रय की राशि का भुगतान किया जा चुका है, जबकि शेष किसानों का भुगतान प्रक्रियाधीन है। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने धान अधिप्राप्ति केंद्रों (लैम्प्सवार) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पारदर्शिता बनाए रखते हुए दस्तावेजों का समयबद्ध संधारण, डेटा अद्यतन एवं नियमित अनुश्रवण के माध्यम से धान अधिप्राप्ति कार्य का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;