बीमार वृद्ध दंपति को डीएलएसए सरायकेला द्वारा तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

सरायकेला में न्यायालय परिसर में दो वृद्ध व्यक्तियों मंटू दत्ता और दीपाली दत्ता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पारा लीगल वॉलंटियर ने डीएलएसए को सूचित किया, जिसके बाद एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया। दोनों की स्थिति अब स्थिर है। डीएलएसए की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

सरायकेला । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला रामाशंकर सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को न्यायालय परिसर में बीमार पड़े दो वृद्ध व्यक्तियों मंटू दत्ता एवं दीपाली दत्ता को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों वृद्ध न्यायालय परिसर आए हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना पारा लीगल वॉलंटियर बिट्टू परजापति द्वारा डीएलएसए को दी गई।सूचना प्राप्त होते ही डीएलएसए के सचिव तौसिफ मेराज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई। दोनों को शीघ्र ही नजदीकी सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।सहायता एवं देखरेख हेतु पीएलवी बिट्टू प्रजापति एवं राजकुमार काबर्ट को प्रतिनियुक्त किया गया।बाद

में प्राप्त सूचना के अनुसार मंटू दत्ता एवं दीपाली दत्ता की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।डीएलएसए सरायकेला की इस त्वरित एवं मानवीय पहल की सराहना की जा रही है, जो न्यायालय आने वाले जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के प्रति प्राधिकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।