ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलाकुचाई में 75 खिलाड़ियों को दिये गए हॉकी किट

कुचाई में 75 खिलाड़ियों को दिये गए हॉकी किट

टाटा स्टील खेल का बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के लिए टाटा स्टील हॉकी एकेडमी जमशेदपुर द्वारा कुचाई के दलभंगा फुटबॉल मैदान में गुरुवार को शिविर का...

कुचाई में 75 खिलाड़ियों को दिये गए हॉकी किट
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाThu, 09 Nov 2017 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील खेल का बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के लिए टाटा स्टील हॉकी एकेडमी जमशेदपुर द्वारा कुचाई के दलभंगा फुटबॉल मैदान में गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों से अवगत कराते हुए हॉकी खेल से जुड़े टिप्स दिये गए। साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोजोहातु के 75 हॉकी खिलाड़ियों के बीच हॉकी किट का वितरण किया गया। इन खिलाड़ियों में 50 बालक एवं 25 बालिका शामिल हैं। किट वितरण समारोह को संबोधित करते हुए टाटा स्टील के खेल संचालक अजय प्रसाद सिंह ने कहा कि टाटा स्टील हॉकी एकेडमी के गठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण देना है, ताकि ये राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। कुचाई में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से पौलुस नाग, अकलु पान, कमलेन्दु कुमार महतो, टिपरू सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें