छऊ मुखौटा निर्माण कला के गुरु सुशांत को राज्यसभा सांसद ने किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला में छऊ मुखौटा निर्माण कला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले गुरु सुशांत कुमार महापात्र को सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने उन्हें अंगवस्त्र और सम्मान प्रतीक देकर सराहा। इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। गुरु महापात्र की कला ने पारंपरिक छऊ नृत्य को जीवित रखा है।

छऊ मुखौटा निर्माण कला के गुरु सुशांत को राज्यसभा सांसद ने किया सम्मानित

सरायकेला। सरायकेला छऊ नृत्य के अभिन्न अंग माने जाने वाले छऊ मुखौटा निर्माण कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले गुरु सुशांत कुमार महापात्र को उनके सरायकेला स्थित आवास पर समारोह में सम्मानित किया गया। कला के क्षेत्र में उनके योगदान और उपलब्धि को देखते हुए, राज्यसभा सांसद एवं झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने गुरु सुशांत कुमार महापात्र को अंगवस्त्र और सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद के साथ आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, राजा सिंहदेव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।राज्यसभा

सांसद डॉ. वर्मा ने कहा कि सरायकेला छऊ नृत्य सिर्फ एक विधा नहीं, बल्कि हमारी माटी की पहचान है। गुरु सुशांत कुमार महापात्र ने दशकों की कठिन साधना से इस पारंपरिक मुखौटा निर्माण कला को जीवित रखा है। इसे देश के सर्वोच्च मंचों तक पहुंचाया। गुरु महापात्र को मिला यह सम्मान इसी सोच का परिणाम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।