राजनगर : इवनिंग वॉक पर निकली दादी की बाइक की टक्कर से मौत, पोती गंभीर

Feb 09, 2026 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला के राजनगर थाना क्षेत्र में एक बाइक की टक्कर से दादी की मौत हो गई और पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना शनिवार शाम कोलाबाडिया गांव में हुई जब दादी तारू दास (60 वर्ष) और पोती नेहा दास (12 वर्ष) टहल रही थीं। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है।

राजनगर : इवनिंग वॉक पर निकली दादी की बाइक की टक्कर से मौत, पोती गंभीर

सरायकेला, संवाददाता। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से दादी की मौत हो गयी, जबकि पोती गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना शनिवार शाम साढ़े छह बजे कोलाबाडिया गांव में उस समय हुई, जब दोनों इवनिंग वॉक पर थीं। हालांकि, दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से दादी को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। जमशेदपुर के टीएमएच में देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं, घायल पोती का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि शनिवार शाम कोलाबाडिया गांव निवासी तारू दास (60 वर्ष) अपनी पोती नेहा दास (12वर्ष) के साथ टहल रही थी।

तभी छेलकानी की ओर आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार दोनों को टक्कर मारते हुए भाग निकला। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयीं। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तारु दास की स्थिति गंभीर देख जमशेदपुर रेफर कर दिया। टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान तारू दास की रात करीब 11 बजे मौत हो गयी। वहीं, गंभीर रूप से घायल पोती नेहा दास का सरायकेला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर बाइक सवार की तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।