सरायकेला: ढोल-नगाड़ों के साथ निकलेगी भोले बाबा की भव्य बारात, 'कान्हु महापात्र' बनेंगे शिव के ससुर
महाशिवरात्रि पर सरायकेला में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम होगा। बाबा चंद्रशेखर के मंदिर तक पहुँचने वाली शिव बारात का आयोजन स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा है। इस बारात में श्रद्धालु, भूत-पिशाच और झांकियां शामिल होंगी। सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है।

सरायकेला । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस वर्ष सरायकेला में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा । बाबा चंद्रशेखर के मंदिर तक पहुँचने वाली इस भव्य शिव बारात की तैयारियाँ जोरों पर हैं, जिसमें इस बार स्थानीय निवासी 'कान्हु महापात्र' भगवान शिव के ससुर की भूमिका निभाते हुए बारात का स्वागत करेंगे। सन 1995 से स्थानिय निवासी महेश्वर राणा के प्रयास से पहली बार शिव-विवाह का आयोजन माजना घाट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हुआ था जिसमे राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव शिव के ससुर बने थे । शिव की बारात स्थानिय भैरव मंदिर ने निकली थी ।
बाद में इस आयोजन को माजना घाट मंदिर को छोडकर बाबा चंद्रशेखर मंदिर में किया जाने लगा जो आज भी चल रहा है । यह बारात सरायकेला के स्थानीय भैरव मंदिर से शुरू होकर पूरे उत्साह के साथ निकलेगी । ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए शिव भक्त सरायकेला मुख्य बाजार से होते हुए मलिक बांध स्थित बाबा चंद्रशेखर के मंदिर तक पहुँचेंगे ।इस अनूठी बारात में न केवल स्थानीय श्रद्धालु बल्कि पारंपरिक वेशभूषा में भूत-पिशाच और विविध झांकियां भी शामिल होंगी, जो पूरे वातावरण को शिवमय बना देंगी । इस वर्ष स्थानिय भैरव मंदिर से निकलने वाली शिव बारात बेहद खास होने वाली है, जिसमें न केवल श्रद्धालु बल्कि भूत, प्रेत और पिशाच का रूप धरे 'शिव गण' मुख्य आकर्षण होंगे। श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में जगह-जगह जलपान और फूलों से स्वागत की व्यवस्था की गई है । मंदिर प्राधिकारी और स्थानीय प्रशासन सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए विशेष सतर्कता बरत रहे हैं ताकि बाबा के भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस भव्य आयोजन को लेकर पूरे सरायकेला क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


