राजकीय छऊ महोत्सव में मोहिनीअट्टम की छटा: कोलकाता की प्रसिद्ध कलाकार मोमिनी पाल का दल सरायकेला पहुँचा

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

सरायकेला-खरसावां जिले का राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 का भव्य आगाज हो चुका है। इस महोत्सव में कोलकाता की मशहूर मोहिनीअट्टम कलाकार मोमिनी पाल अपनी टीम के साथ शामिल हुई हैं। छऊ नृत्य और मोहिनीअट्टम के माध्यम से दर्शकों को अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

 राजकीय छऊ महोत्सव में मोहिनीअट्टम की छटा: कोलकाता की प्रसिद्ध कलाकार मोमिनी पाल का दल सरायकेला पहुँचा

सरायकेला । सरायकेला- खरसावां जिले की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 का भव्य आगाज हो चुका है। इस महोत्सव को और अधिक खास बनाने के लिए कोलकाता की मशहूर मोहिनीअट्टम कलाकार मोमिनी पाल अपनी पूरी टीम ('मोमिनी पाल एंड पार्टी') के साथ सरायकेला पहुंच चुकी हैं। सरायकेला की धरती पर जहाँ एक ओर छऊ नृत्य की वीरता और मुखौटा कला का प्रदर्शन होगा, वहीं दूसरी ओर मोमिनी पाल केरल की शास्त्रीय नृत्य शैली 'मोहिनीअट्टम' की शालीनता और लास्य शैली के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।