Saraikela News: सृष्टि छऊ कला निकेतन में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: सरायकेला । सृष्टि छऊ कला निकेतन, सरायकेला एवं संगीत नाटक अकादेमी के छऊ प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, राष

सृष्टि छऊ कला निकेतन में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन
सृष्टि छऊ कला निकेतन में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

Saraikela News: सरायकेला । सृष्टि छऊ कला निकेतन, सरायकेला एवं संगीत नाटक अकादेमी के छऊ प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादेमी छऊ प्रोजेक्ट के निदेशक एवं गुरु कुश्मी पटनायक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने देश की स्वतंत्रता के गौरवशाली इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर रजतेंदु रथ, मलय कवि एवं बी.के. सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में सृष्टि छऊ कला निकेतन के विद्यार्थी एवं कलाकार शिप्रा दास, लक्ष्मी प्रिया दास, राम महतो, देवदास बेहरा, प्रियंका महतो, अनुषा महतो एवं बजरंगी दास सहित अनेक कलाकार, विद्यार्थी एवं कला-प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति के साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत और सरायकेला छऊ की समृद्ध परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश भी दिया गया। कलाकारों और विद्यार्थियों की सहभागिता ने समारोह को विशेष रूप से जीवंत और आकर्षक बना दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।