Saraikela News: खरसावां-कुचाई में पूजे गये जगतशिल्पी
Saraikela News: खरसावां-कुचाई में विश्वकर्मा पूजा की रही धूम, जगह-जगह शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर

Saraikela News: समस्त कलाओं के स्वामी देवताओं के इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा पूजा की धूम रही। जगह-जगह हो रही पूजा अर्चना से खरसावां-कुचाई क्षेत्र भक्तिमय हो गया। भक्तों ने कई जगह शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विभिन्न संगठनों व संस्थानों द्वारा भगवान की पूजा अर्चना की गई। हिन्दु, मुस्लिम, सिख, इसाई सहित विभिन्न समाज के लोगो के द्वारा खरसावां चांदनी चौक में मैक्सी टैक्सी संध खरसावां के बैनर तले भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई साथ ही एक क्विंटल चावल का प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावे ग्रामीण क्षेत्रों के राजखरसावां व बडाबाम्बों रेलवे स्टेशन के कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा की गई।
वही 33/11 केवी पावर ग्रीड सब स्टेशन राजखरसावां, 125/33 केवी पावर ग्रीड राजखरसावां, खरसावां बजारसाही, आमदा बस स्टैन्ड, कुचाई बस स्टैन्ड, कुचाई विधुत सब स्टेशन, खरसावां हिरो शो रूम, मोटरसाईकिल गै्रज, इलेक्ट्रिकल दुकान, बडाबाम्बों में साउथ ईस्टर्न रेलवे विभाग, कुचाई के सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में धूमधाम से शिल्पदेव की पूजा की गई। साथ ही आरती के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। मुख्य भुमिका निभाने वालो में मैक्सी टैक्सी संध खरसावां के शेलैस सिंह सहित सभी समुदाय के लोग शामिल थे।

