गरीबी बनी इलाज में बाधा: सड़क हादसे में घायल गणेश टोपनो को प्रशासन से मदद की आस

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

जनवरी में हुई सड़क दुर्घटना ने गणेश टोपनो का जीवन बदल दिया। गंभीर चोटें आईं और परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। गांव वाले गणेश के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

गरीबी बनी इलाज में बाधा: सड़क हादसे में घायल गणेश टोपनो को प्रशासन से मदद की आस

राजनगर : जनवरी महीने में एक सड़क दुर्घटना ने राजनगर प्रखंड के धुरीपदा गांव निवासी गणेश टोपनो का जीवन बदल कर रख दिया। पिता सुदर्शन टोपनो के पुत्र गणेश टोपनो, रौला से धुरीपदा आते समय अपनी स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी हाथ की कलाई और पीठ की हड्डी टूट गई। घटना के तुरंत बाद परिजन तथा दोस्तों ने उन्हें आदित्यपुर स्थित आरोग्यम् हेल्थ केयर में भर्ती कराया। तथा कुछ दोस्तों ने मिलकर दो लाख रूपये खर्च करके इलाज तो कराया मगर पूरी इलाज नहीं हो पाया। वही परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने के कारण इलाज अधूरा ही रह गया। पैसे के अभाव में परिजन गणेश को वापस गांव धुरीपदा ले आए।

परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

गणेश टोपनो के परिवार में पत्नी, एक 5 साल की छोटी बेटी और वृद्ध पिता सुदर्शन टोपनो हैं। गणेश के चार भाई हैं, लेकिन चारो अलग-अलग रहते हैं और साथ भी नही दे रहे हैं। घर में कमाने वाले वे अकेले थे। हादसे के बाद से पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। पत्नी और छोटी बच्ची का भरण-पोषण भी मुश्किल हो गया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि मजदूरी करके किसी तरह घर चलता था। अब इलाज तो दूर, दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी भारी पड़ रहा है। टूटी कलाई और पीठ की हड्डी के कारण गणेश बिस्तर पर पड़े हैं और दर्द से कराह रहे हैं। और तो और अब बिस्तर पर पड़े रहने के कारण शरीर पर भी बड़े-बड़े जख्म हो गए हैं जिस भी वह ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं।

प्रशासन से लगाई गुहार

इलाज के अभाव में गणेश की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। परिवार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से इलाज में मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर मिल जाए तो गणेश की जिंदगी बच सकती है। फिलहाल पूरा गांव गणेश के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है और प्रशासन से मांग कर रहा है कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना या अन्य सरकारी सहायता के तहत पीड़ित का मुफ्त इलाज कराया जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गणेश टोपनो को किस प्रकार की चोटें आई हैं?
गणेश टोपनो को हाथ की कलाई और पीठ की हड्डी टूटने की चोटें आई हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।